HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : नव विवाहिता की संदिग्ध मौत, अचानक आई बेहोशी, निकल...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : नव विवाहिता की संदिग्ध मौत, अचानक आई बेहोशी, निकल गये प्राण

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, लोहाघाट

अपनी सास के साथ लकड़ी काटने गई एक नव विवाहिता की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक उसके सिर में दर्द उठा और बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
मृतका का फाइल फोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना लोहाघाट के बाराकोट ब्लाक के रैघांव की है। ग्रामीणों ने बताया कि गत दिवस 20 साल की चंद्रा देवी का नवंबर माह में योगेश सिंह अधिकारी से विवाह हुआ था, जो कि गाजियाबाद में नौकरी करता है। गत दिवस वह अपनी सास मुन्नी देवी के साथ गांव के निकट खेतों में लकड़ी लेने गई। घर लौटते वक्त बगौरा के पास उसके सिर में अचानक दर्द उठा और वह बेहोश होकर गिर गई। जिसके बाद उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर​ दिया। नव विवाहिता की मौत की ख़बर से हर कोई हैरान है। उसे किसी किस्म की परेशानी भी नहीं थी। फिलहाल इस मामले में किसी ओर से कोई शिकायत पुलिस को दर्ज नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments