हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने गुरुवार को 59 विधानसभा सीट हल्द्वानी से नामांकन पत्र दाखिल किया। सुमित अपनी मां स्व. इंदिरा हृदयेश की फोटो लेकर नामांकन कराने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल व एडवोकेट गोविंद बिष्ट नामांकन कक्ष में मौजूद रहे। सुमित की पत्नी, कांग्रेस नेत्री शोभा बिष्ट, गोविंद बगड़वाल व अन्य लोग मौजूद रहे। News WhatsApp Group Join Click Now








इस दौरान सुमित ने कहा कि, मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं आपके मुझ पर किये भरोसे, उम्मीदों पर ना केवल खरा उतरुँगा बल्कि, अपनी माता जी के अधूरे सपनो को पूर्ण करने के लिए सदैव वचनबद्ध भी रहूँगा।

नैनीताल जिले में अब तक 19 नामांकन
नैनीताल जिले की छह सीटों के लिए अभी तक 19 नामांकन हो चुके हैं। रामनगर व लालकुआं सीट पर सर्वाधिक पांच-पांच नामांकन हुए हैं। हल्द्वानी सीट पर चार, भीमताल में तीन, कालाढूंगी व नैनीताल सीट पर एक-एक नामांकन हो चुके हैं।
उत्तराखंड : कांग्रेस से निष्कासित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल

