HomeUttarakhandNainitalजवाहर नवोदय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, रंगारंग कार्यक्रमों ने...

जवाहर नवोदय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोह लिया मन

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

देश का 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह यहां जवाहर नवोदय विद्यालय, सुयालबाड़ी, नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जहां विविध रोचक प्रतियोगिताएं हुईं, वहीं डिजिटल माध्यम से छात्र—छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थिति दर्ज कराई।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

गणतंत्र दिवस के मौके पर सुश्री गीता बोरा एवं श्रीमती नीलू जोशी ने रंगोली के सप्तरंगों से ध्वज स्थल को सजाया। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य राजसिंह एवं उप प्राचार्या श्रीमती प्रभा वर्मा ने समस्त स्टॉफ सदस्यों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्राचार्य राज सिंह, पीजीटी अंग्रेजी सुनील कुमार, अर्थशास्त्र दुष्यंत कुमार, पीजीटी जीव विज्ञान दिनेश कुमार ने देश भक्ति के गाने प्रस्तुत किए।

स्टॉफ सदस्यों ने अनेक खेल जैसे संगीत—कुर्सी, गुब्बारे फोड़ना, आंखों पर पट्टी बांधकर लिखना आदि में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें उम्दा प्रदर्शन के आधार पर पीईटी केसर अली को ओवर आल ट्राफी प्रदान की गई। कार्यक्रम की रूपरेख संगीत अध्यापिका स्वाति गुंजयाल द्वारा एवं मंच संचालन पीजीटी अंग्रेजी सुनील कुमार द्वारा किया गया। समाजशास्त्र अध्यापक सुमित कुमार एवं प्राचार्य राज सिंह द्वारा गणतन्त्र दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया। उनके विचार काफी प्रेरणाप्रद एवं ज्ञानवर्धक थे। इस अवसर पर डिजिटल माध्यम से देश भक्ति प्रस्तुतियों के द्वारा छात्र—छात्राओं ने अपनी भागीदारी दर्शायी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments