HomeBreaking Newsदो बच्चों के बाप ने रचाया प्रेम विवाह, खुली पोल तो कर...

दो बच्चों के बाप ने रचाया प्रेम विवाह, खुली पोल तो कर दी दूसरी पत्नी की हत्या

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

पहले से शादीशुदा और दो बच्चों के बाप को अपने साथ फैक्ट्री में काम करने वाली एक युवती से प्यार हो गया, जिसके बाद उन्होंने विवाह भी कर लिया। शादी के लगभग दो साल बाद उसकी पत्नी को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। फिर दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई। अब युवक ने पहली वाली को अपनाने व दूसरी को छोड़ने का मन बनाया और अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर डाली, लेकिन एक माह के भीतर ही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर उसकी गिरफ्तारी कर ली।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
हत्यारोपी पति

यह मामला ऋषिकेश के आईडीपीएल थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर कॉलोनी का है। ज्ञात रहे कि बीते साल 9 दिसंबर को लेबर कॉलोनी तिराहे से बाई ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास स्थित नाले से लगभग 100 मीटर अंदर जंगल में झाड़ियों के बीच एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश एवं चौकी प्रभारी आईडीपीएल मय फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच की। तब शव के पास से बरामद सामान को चेक करने पर एक कागज पर लिखा एक फोन नंबर प्राप्त हुआ।

उक्त नंबर पर संपर्क किया गया तो उक्त फोन नंबर कमलाकांत मोहित का निकला। जिनसे जानकारी करने पर ज्ञात हुआ उक्त शव आरती भुई 28 साल का है, जिनके पिताजी रविंद्र भुई निवासी ग्राम अड़क्का थाना बिरडी जिला जगतसिंहपुर उड़ीसा में काम करते हैं। फिर मृतका के पिता रविंद्र भुई से संपर्क कर जानकारी की गई तो उनके द्वारा बताया गया उक्त शव उनकी पुत्री आरती भुई का है, जोकि लगभग 2 साल पूर्व प्रेम विवाह कर घर से चली गई थी। आरती के पिता ने यह भी बताया कि उनकी बेटी ने जिस व्यक्ति से प्रेम विवाह किया उसे वह नहीं जानते हैं। उन्हें सिर्फ इतनी जानकारी थी उनकी पुत्री आरती भुई हरिद्वार किसी फैक्ट्री में काम करती है।

जिसके बाद पुलिस टीमों का गठन हुआ मामले की गहनता से जांच शुरू की गई। आखिरकार इस मामले में महिला के पति की गिरफ्तारी कर ली गई, जिसने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि हत्या के आरोप में उसके पति संजय कुमार भारद्वाज निवासी बलिया, यूपी को ऋषिकेश के कृष्णा नगर कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि संजय ने आरती से प्रेम विवाह किया था। इससे पूर्व करीब 5 साल तक हरिद्वार में दोनों ने एक फैक्ट्री में नौकरी भी की थी। इस बीच आरती को उसकी पहली पत्नी के बारे में पता चल गया और दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा था, जिसके बाद संजय ने आरती को उड़ीसा वापस भेजने की कोशिश भी की, मगर आरती अपने मायके जाने को तैयार नहीं हुई। परेशान होकर संजय ने आरती को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। फिर 8 दिसंबर को संजय आरती को लेकर ऋषिकेश पहुंचा और झाड़ियों में आरती का गला दबाकर आरती की हत्या कर दी। जिसके बाद वह यूपी भाग गया।

पुलिस ने बताया कि दरअसल संजय भारद्वाज की आरती से दूसरी शादी हुई थी। उसकी पहली पत्नी कृष्णा नगर कालोनी आइडीपीएल निवासी है। करीब 12 वर्ष पूर्व उसकी शादी हो गई थी, उसके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि मृतका को पता चल गया था कि उसके पति की पहले से दूसरी पत्नी है। इस बात को लेकर संजय भारद्वाज का पहली पत्नी से भी विवाद होता था। उधर दूसरी पत्नी भी उसके साथ अलग रहने पर दबाव बना रही थी। जिस कारण संजय भारद्वाज ने आरती को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments