जजी-विकास भवन-कलेक्ट्रेट सड़क का होगा चौड़ीकरण, मिली वित्तीय स्वीकृति
ADVERTISEMENTS
अल्मोड़ा। गत 19 जून को खीमानन्द शर्मा पुत्र परमानंद शर्मा निवासी ग्राम नायल पोस्ट ऑफिस नायल जिला अल्मोड़ा द्वारा अपनी पुत्री श्रीमती दीपा पत्नी नवीन चंद्र भट्ट निवासी ग्राम तलचैना थाना दन्या के गुम हो जाने के सम्बन्ध में थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान युवती के मिलने के हर सम्भावित स्थान पर ढूंढ—खोज की गई। साथ ही आस-पास के गांव एवं बाजार में गुमशुदगी के सम्बन्ध में पाॅम्पलेट चस्पा किये गये। पुलिस की मेहनत रंग लाई और युवती को आंखिरकार बरामद कर लिया गया। उनि निखिलेश बिष्ट, कानि अशोक कुमार, महिला कानि शीला राणा द्वारा उक्त युवती को ग्राम काफलीखान तिराहे से बरामद किया गया। युवती को समझा-बुझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा अपनी पुत्री को पाकर दन्या पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।