HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत ब्रेकिंग : द्वाराहाट से कांग्रेस प्रत्याशी मदन बिष्ट ने कराया नामांकन,...

रानीखेत ब्रेकिंग : द्वाराहाट से कांग्रेस प्रत्याशी मदन बिष्ट ने कराया नामांकन, कही यह बात

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से आज कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मदन बिष्ट ने नामांकन करवाया। इस मौके पर उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी कार्यकर्ताओं के जयघोष के बीच मदन बिष्ट आज नामांकन हेतु पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास की पार्टी रही है। पांच साल के कार्यकाल का जनता स्वयं मूल्यांकन कर सकती है। द्वाराहाट, चौखुटिया, जालली या अन्य कहीं भी देखा जाये तो भाजपा शासनकाल में कतई भी विकास नहीं हुई है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है। इधर उनके साथ मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि यदि जनता मदन सिंह बिष्ट को मौका देती है तो एक बार पुन: विकास कार्य को नवीन गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments