HomeAccidentRanikhet Breaking : सड़क पर पलटी तेज रफ्तार मारूति ब्रेजा, यातायात रहा...

Ranikhet Breaking : सड़क पर पलटी तेज रफ्तार मारूति ब्रेजा, यातायात रहा प्रभावित

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ADVERTISEMENTSAd

यहां कुछ समय पूर्व ही खरीदी गई तेज रफ्तार मारुति ब्रेजा कार सड़क किनारे रखे पुराने बीएसएनएल बॉक्स से टकरा सड़क पर ही पलट गई। संयोग से इस हादसे में चालक की जान तो बच गई, लेकिन ब्रांड न्यू कार का कबाड़ा हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में लांस नायक आकाश चौहान ने कुछ समय पूर्व ही नई मारूति ब्रेजा कार खरीदी थी, जिसका अभी नंबर भी नहीं आया था। आज नगर में लगातार हो रही बारिश के बीच वह बाजार से अपने गंतव्य को लौट रहे थे। तभी अचानक पुराने टेलीफोन एक्सचेंज व नैनीताल बैंक के निकट दोपहर करीब 3.30 बजे वह अचानक कार से नियंत्रण खो बैठे।

यह तेज रफ्तार कार सीधे सड़क किनारे रखे गये बीएसएनएल के भारी—भरकम बॉक्स से जा ​टकराई और जोरदार आवाज़ के साथ सड़क पर ही पलट गई। संयोग से इस हादसे में फौजी कोई गम्भीर चोट नहीं आई, लेकिन जहां नई कार का कबाड़ा हो गया, वहीं काफी देर तक सड़क में जाम भी लग गया। कार पलटने के बाद कार को सीधा करने के लिए मजदूर ढूंढे गये, लेकिन बरसात के चलते कोई भी लेबर नहीं मिल पाया। जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता विनय तिवारी के पहल पर कुछ युवकों ने पुलिस के जवानों की मदद से सड़क पर पलटी हुई कार को को सीधा किया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments