सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर जिले में आज कोरोना संक्रमितों के 8 नये मामले प्रकाश में आए जबकि 190 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए। अब जिले में एक्टिव केस 111 रहे गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए 127 सैंपल भेजे गए। अब एक्टिव केसों में से 10 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा हैं और शेष 101 घर में आईसोलशन में हैं।