HomeUttarakhandAlmoraआर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर,अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में देश का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नगर के नंदा देवी मंदिर से एक प्रभात फेरी निकाली, जिसमें देशभक्ति के नारे और गीत गूंज रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd

विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिख रेजिमेंट के कैप्टन अर्जुन खजूरिया ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।

इसके बाद, विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नाटक, नृत्य, और गीत शामिल थे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की खुशहाली और प्रगति का संदेश दिया गया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्तों और शहीदों की जय-जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी और मुख्य अतिथि कैप्टन खजूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि हमें देश और समाज के साथ-साथ पर्यावरण की भी सेवा करनी चाहिए। उन्होंने सभी को आजादी का महत्व याद दिलाते हुए अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी से करने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments