सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत यहां विवेकानंद विद्या मंदिर में कुछ छात्रों को सर्दी—जुखाम की शिकायत होने पर विद्यलय प्रबन्धन ने एहतियातन आज स्कूल में अध्ययनरत 70 विद्यार्थियों व 08 शिक्षक कर्मचारियों का कोविड टैस्ट करवाया। टैस्ट की रिपोर्ट सोमवार को आयेगी। विद्यालय प्रभारी खीमानंद जोशी ने बताया कि विद्यालय में एक—दो बच्चों को सर्दी, जुखाम व बुखार की शिकायत थी। जिसके चलते स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा कोविड टैस्ट करवाया गया। कोरोना की जांच लैब असिस्टेन्ट यशपाल रौतेला और अजय सिंह माहरा द्वारा विद्यालय परिसर में ही की गई। उल्लेखनीय है कि जनपद में कोरोना संक्रमण के लगातार रफ्तार पकड़ने के चलते शासन—प्रशासन द्वारा शिक्षण संस्थानों को पर्याप्त एहतियात बरतने के निर्देश दिये गये हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।