HomeUttarakhandBageshwarगजब का जज्बा: 65 वर्षीय पूरन चंद्र ताइक्वाण्डो में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

गजब का जज्बा: 65 वर्षीय पूरन चंद्र ताइक्वाण्डो में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

ADVERTISEMENTS

👉 बागेश्वर के गरुड़ निवासी ने विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के 65 वर्षीय खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। सीनियर वर्ग की ताइक्वांडो में उन्हें सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया है। उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उम्र में उनके जज्बे को लेकर युवा वर्ग को भी प्ररेणा मिलेगी।

गरुड़ के टीटबाजार निवासी पूरन चंद्र टम्टा ताइक्वांडो खिलाड़ी हैं। विश्व ताइक्वांडो फैडरेशन ने कजाकिस्तान के अलमाटी में प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें भारत की तरफ से वह भी सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता के लिए खेले। बीते 21 अगस्त को आयोजित सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उन्हें बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। उनकी सफलता पर उनके गृह क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके छोटे भाई और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भैरव नाथ टम्टा ने कहा कि इस उम्र में देश के साथ ही उन्होंने प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। उनका घर आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इधर, उनकी सफलता पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, गोपाल दत्त भट्ट, मोहनदा, हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, शिव सिंह बिंष्ट, घनश्याम जोशी, भुवन पाठक, नंदन अलमियां आदि ने खुशी व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments