HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अलग-अलग मामलों में 6 लोग गिरफ्तार, 11 हजार की अंग्रेजी शराब...

अल्मोड़ा: अलग-अलग मामलों में 6 लोग गिरफ्तार, 11 हजार की अंग्रेजी शराब भी बरामद

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। जिले में तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये मामले अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी, शराब परोसने और शांति भंग करने से संबंधित हैं। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में सभी थानों व चैकियों अंतर्गत पुलिस चेकिंग अभियान चलाए हुए है।
लमगड़ा में शांति भंग कर रहे तीन लोग गिरफ्तार: थाना लमगड़ा अंतर्गत ग्राम वडयूड़ा, पोस्ट ठाणामटेना में तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गांव में शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की। मामले के मुताबिक लमगड़ा पुलिस को सूचना मिलने पर उप निरीक्षक जगत सिंह ने उक्त गांव पहुंच कर मौके पर देखा कि कुन्दन कुमार पुत्र राजन राम, पंकज कुमार पुत्र राजन राम एवं सूरज कुमार पुत्र दलीप राम आपस में बुरी तरह झगड़ा करके गांव की शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा- 151/107/116 सीआरपीसी के अन्तर्गत कार्यवाही की।
अवैध अंग्रेजी मदिरा के साथ एक गिरफ्तार: लमगड़ा थाने के चैकी प्रभारी मौरनौला सुनील कुमार, थाने के कांस्टेबल विमल वर्मा व विजय चन्द के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम पन्तोली, पोस्ट ज्योस्यूड़ा, तहसील धारी, नैनीताल निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह के कब्जे से 2 पेटियों से 24 अद्दे, 48 पव्वे अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की। जिसकी कीमत 11,520 रूपये आंकी गई है। जो शहरफाटक की ओर जा रहा था। पुलिस ने शराब जब्त कर महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है।
शराब परोसते दो लोग गिरफ्तार: भतरौजखान थाना अंतर्गत अपनी टीम के साथ चेकिंग के दौरान भिकियासैण चैकी प्रभारी देवेन्द्र सामन्त ने भिकियासैण में हेम चन्द्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह को प्लाजा रेस्टोरैन्ट में लोगों को शराब पिलाते पकड़ा जबकि भतरौजखान थाने के उप निरीक्षक ललित दिगारी ने गोदी पनुवादोखन में पूरन सिंह पुत्र स्व0 लछम सिंह को अपनी दुकान में ग्राहकों को शराब पिलाते पकड़ा। उक्त दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments