HomeCovid-19सितारगंज ब्रेकिंग : वार्ड संख्या-5 में 6 और कोरोना संक्रमित मिले, वार्ड...

सितारगंज ब्रेकिंग : वार्ड संख्या-5 में 6 और कोरोना संक्रमित मिले, वार्ड में संक्रमितों की कुल संख्या 41 पहुंची

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। कोरोना महा​मारी की दृष्टि से सितारगंज और भी संवदेनशील हो गया है। सितारगंज में एक बार फिर 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बीच कोतवाली पुलिस की भी सैंपल लिए गए है।
जानकारी के अनुसार सितारगंज के वार्ड नं 5 में पिछले दिनों 35 लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे। जिन्हें उपचार के लिए रूद्रपुर भेजा गया हैं। इधर, एक बार फिर वार्ड में कोरोना का बम फूटा है। सितारगंज में 6 लोगों के और संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि गत दिनों जब 35 लोगों को उपचार के लिए रूद्रपुर भेजा जा रहा था तो लोगों में भगदड़ मच गई थी। पुलिस ने पकड़ कर उन्हें वाहन में बैठाया था। जिससे के बाद पुलिस कोतवाली में भी जवानों की सैंपल लिए गए हैं। वार्ड संख्या पांच को कंटेन्मेट जोन बनाया गया था। अब फिर इसी वार्ड में और 6 लोगों की पोजिटिव रिपोर्ट आने से वार्ड में कोरोना सं​क्रमितों की संख्या 41 हो गई है। इतनी बड़ी संख्या में एक ही वार्ड से कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments