HomeUttarakhandBageshwar55.44 फीसदी मतदान, प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम में कैद

55.44 फीसदी मतदान, प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम में कैद

ADVERTISEMENTS

👉 कड़े सुरक्षा पहरे में बागेश्वर विधानसभा का उपचुनाव संपन्न
👉 नये मतदाताओं में रहा उत्साह, 8 सितंबर को मतगणना

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बागेश्वर विधानसभा का उपचुनाव के लिए आज ​मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 55.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब मतगणना 8 सितम्बर को होगी।

पूर्व मंत्री चन्दन राम दास के निधन के बाद रिक्त हुई बागेश्वर विधानसभा का उप चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया है। कुल 118264 मतदाताओं में से 65542 ने मतदान किया। सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह रहा। सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केन्द्रों में मतदान करने के लिए लोगों वालों की लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। दोपहर बाद मौसम खुशनुमा हुआ, तो मतदान केन्द्रों में वोटरों की भीड़ बढ़ने लगी। लोगों में मतदान के प्रति काफी उत्साह रहा। खासकर पहली बार अपने मत का प्रयोग करने पर युवा वोटर काफी खुश नजर आए।

भाजपा से स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनावी मैदान में हैं। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां आज ही देर रात तक वापस आ जाएंगी। इधर मतदान के बाद प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गयी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments