HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: प्रधान के 53 नामांकन निरस्त, 2093 प्रपत्र वैध

अल्मोड़ा: प्रधान के 53 नामांकन निरस्त, 2093 प्रपत्र वैध

— जिला पंचायत सदस्य के सभी 205 नामांकन प्रपत्र जांच में वैध पाए

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में नाम निर्देशन पत्रों की जांच में ग्राम प्रधान पद के 53 नामांकन निरस्त हो गए। अब मैदान में 2093 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। वहीं जिला पंचायत के सभी 205 नामांकन वैध पाए गए, जबकि क्षेत्र पंचायत के 54 नामांकन निरस्त हो गए और अब मैदान में 1275 प्रत्याशी रह गए हैं।

अल्मोड़ा जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 2541 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 448 नामांकन पत्रों को जांच में निरस्त हो गए और 2093 नामांकन पत्र वैध पाए गए। प्रधान पद के लिए 2827 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, इनमें से 53 निरस्त हुए और अब 2774 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल कुल 1329 नामांकन पत्रों में से जांच में 54 निरस्त हो गए और 1275 पत्र वैध पाए गए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पूरे जिले में कुल 205 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। जांच में सभी वैध पाए गए। उक्त चारों पदों के लिए कुल 555 नामांकन प्रपत्र अवैध पाए गए।

जिले में कुल पदों की संख्या

सदस्य ग्राम पंचायत- 8242
प्रधान ग्राम पंचायत- 1160
सदस्य क्षेत्र पंचायत- 391
सदस्य जिला पंचायत- 45

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments