HomeBreaking NewsCorona bulletin - देश : बीते 24 घंटों में 4 हजार 198...

Corona bulletin – देश : बीते 24 घंटों में 4 हजार 198 की मौत, 3.29 लाख के करीब नए संक्रमित, स्वस्थ होने वालों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा

ADVERTISEMENTS

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा गिरने के बाद एक ​बार फिर बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में 3 लाख 28 हजार 389 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं मौतों का आंकड़ा कम होने के बाद एकाएक दोबारा बढ़ा है। मंगलवार को 4 हजार 198 लोगों ने दम तोड़ दिया है। हालांकि राहत की बात यह है कि ठीक होने वालों का आंकड़ा संक्रमितों से अधिक है।

मंगलवार की राष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार 3 लाख 55 हजार 256 लोग कोरोना से जंग जीत घर लौटे हैं, यह आंकड़ा संक्रमण की चपेट में आने वालों से ज्यादा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

संदिग्ध मौतों को भी कोरोना संक्रमण से हुई मौतों के आंकड़ों में शामिल करें, इलाहबाद हाईकोर्ट का फैसला

मौत का आंकड़ा तीसरी बार 4 हजार के पार हुआ है। इससे पहले 7 मई को 4,233 और 8 मई को 4,092 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई थी। बीते दो दिन में एक्टिव केस भी करीब 42 हजार घट गए हैं। 9 मई को सबसे ज्यादा 37.41 लाख मरीजों का इलाज चल रहा था। अब यह आंकड़ा घटकर 36.99 लाख रह गया है।

ज्ञात रहे कि देश में अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 1.93 करोड़ है, जबकि मौतें 2.54 लाख दर्ज है। अभी एक्टिव केसों की संख्या 36.99 लाख बताई जा रही है।

देखिये वीडियो ! गर्भवती महिला का वीडियो वायरल, मरने से पहले दिया अंतिम संदेश ‘प्लीज ! मास्क पहनें, कोरोना को हल्के में मत लेना’

18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। जिनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। वहीं 14 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। जिनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

इन रईसजादों के नवाबी शौक देख पुलिस भी हैरान ! Thailand से आई call girl की कोरोना से मौत के बाद खुल रहे कई राज, 50 नेता और रईसजादे शक के दायरे में, पढ़िये पूरी ख़बर

Big Breaking : टिहरी जिले के देवप्रयाग में बादल फटा, शांद नदी ने धारण किया रौद्र रूप

Big Breaking : अब एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए RTPCR की ​अनिवार्यता खत्म, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments