Breaking News: कौसानी के पास पेड़ गिरने से 33 हजार केवी की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, गरूड़ क्षेत्र के 300 गांवों की विद्युतापूर्ति ठप

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले की तहसील गरुड़ के कौसानी से गरुड़ डंगोली को आने वाली 33 हजार केवी की मुख्य विद्युत लाइन में कौसानी के समीप पेड़ गिर गया है। जिससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है और गरुड क्षेत्र के 300 गांवों की विद्युतापूर्ति ठप हो गई है। अधिशासी अभियंता विद्युत भास्कर पांडेय ने बताया कि गुरुवार की प्रातः कौसानी से डंगोली को जोड़ने वाली 33000 केवी की लाइन में कौसानी के पास पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे विद्युत लाइन टूटकर क्षतिग्रस्त हो गयी। इस कारण गरूड़, गागरीगोल, बैजनाथ समेत गरुड़ क्षेत्र के 300 से अधिक गांवों में आपूर्ति बाधित है। उन्होंने बताया लाइन दुरस्त करने का काम शुरू कर दिया है। बारिश नहीं हुई, तो देर सायं तक आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है।


ADVERTISEMENTS

Almora : सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत, पति की दीर्घ आयु के साथ ही कोरोना महामारी से निजात दिलाने की करी कामना

खैरना : ओवर रेट पर शराब बेचने की शिकायत पर जांच को पहुंचे आबकारी इंस्पेक्टर, दी सख्त हिदायत

Almora : अल्मोड़ा में एम्स की शाखा खोली जाए—रावत, भाजपा विधायकों, मंत्रियों व सांसदों से पहाड़ हित में सरकार पर बनाने की मांग

देश : कोरोना की रफ्तार धीमी, लेकिन डरा रहे मौतों के आंकड़े, 24 घंटों में 6 हजार 148 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा : मुंबई में चार मंजिला इमारत ढहने से 11 की मौत, 7 घायल

Almora News : कुमाऊं मंडल में एम्स की स्थापना की पहल पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष लटवाल ने जताया सीएम और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार, अल्मोड़ा में स्थापित करने का किया आग्रह

Big Breaking: बागेश्वर तहसील के चिंडंग गधेरे में लैंड स्लाइड, दो वाहनों के दबने की आशंका, भारी मलबे से पटा मोटरमार्ग, एनडीआरएफ टीम रवाना

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें