HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 76 व्यक्तियों से भरवाया 32 हजार जुर्माना

Almora News: 76 व्यक्तियों से भरवाया 32 हजार जुर्माना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले में पुलिस ‘इवनिंग स्टॉर्म’ अभियान जारी है। जिसके तहत गत सांय जिले में कुल 76 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 32 हजार रुपये जुर्माना भरवाया।

पुलिस ने जगह—जगह होटलों, ढाबों, ठेलियों व सार्वजनिक स्थानों पर औचक चेकिंग की। जिसमें 23 लोग शराब पीते या पिलाते मिले। उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई और जुर्माना भरवाते हुए हिदायत दी गई। इसके अलावा बिना हेलमेट/बिना लाईसेन्स/रैश ड्राइविंग/नशे में वाहन चलाने तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 53 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में कुल 32,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments