HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: जनता दरबार में डीएम के समक्ष दर्ज हुई 32 शिकायतें

Bageshwar: जनता दरबार में डीएम के समक्ष दर्ज हुई 32 शिकायतें

— पानी, बिजली, सड़क, सिंचाई व खनन के शिकायतें प्रमुखता से उठी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में आज 32 शिकायतें दर्ज हुई। जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ जबकि शेष शिकायतों को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। लोग बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई, खनन आदि समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्हें उम्मीद है कि उनकी शिकायतों का शीघ्र निदान होगा।

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार पर जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वह जनता की समस्याओं का निदान समय पर करेंगे। ताकि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर वह कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाएं। लोगों के समय और धन की भी बचत करनी है। उडलगावं के प्रकाश सिंह ने सड़क की सर्वे पर आपत्ति दर्ज की। कहा कि बिना लोगों को विश्वास में लिए सर्वे कर दी। जिसमें लोगों की नाप भूमि अधिक कट रही है। उन्होंने दुबार सर्वे की मांग की। सुराग गांव के ग्रामीणों ने कहा कि सड़क कटने से पैदल रास्ते, पेयजल लाइन ध्वस्त हो गए हैं। सड़क का मलबा नहीं हटाया गया है। दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुल का निर्माण भी नहीं हो सका है।

कांडाधार के चंद्र प्रकाश ने जलसंस्थान के चैंबर रिसने भू-कटाव होने की शिकायत की। रवांईखाल निवासी गोपाल सिंह ने राशन कार्ड बनाने की मांग की। लघु सिंचाई पंप चलाने वाले विनोद जोशी ने कहा कि 2020 से मानदेय नहीं मिल रहा है।कमला देवी, सुनीता देवी, गोदावरी देवी ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की। ग्राम प्रधान वलना ने राप्रावि फल्याटी, फल्याटी धार, दोगडा पेयजल की किल्लत बताई।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments