HomeAccidentचमोली आपदा अपडेट: मलबे से अब तक निकाले 32 शव, 174 अभी...

चमोली आपदा अपडेट: मलबे से अब तक निकाले 32 शव, 174 अभी भी लापता, 24 अज्ञात शवों को अपनों का इंतजार

ADVERTISEMENTS

देहरादून। चमोली आपदा में मारे गए 32 लोगों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। इनमें से अब तक सिर्फ आठ लोगों की ही शिनाख्त हो सकी है बाकी 24 शव अपनों के आने और पहचान की प्रतीक्षा में हैं। बाढ़ में बहे 174 लोगों की तलाशी के लिए अभियान लगातार जारी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से जारी की गई ताजा अपडेट के अनुसार लापता लोगों में ऋत्विक कंपनी के 21, इसकी सहयोगी कंपनी के 94, एचसीसी कंपनी के 3, ओम मेटल के 21, तपोवन गांव के दो,रिंगी गांव के 2 और ऋषिगंगा कंपनी के 55 लोग लापता है। इनमें से लगभग 25 से 35 लोग टनल में फंसे हैं जिनको सुरक्षित निकालने के लिए राहत दल दिन रात एक कर रहे हैं। इसके अलावा करछो व रैणी गांव के 2-2 लोग भी लापता है। इस प्रकार आपदा में कुल 206 लोगों के लापता होने का विवरण मिला है। जिनमें से 32 के शव बरामद हो चुके हैं। कल जौलीग्रांट एयरपोर्ट से विशेष चैपर से एनडीआरएफ के आठ जवानों के अलावा तीन वैज्ञानिकों को भी प्रभावित क्षेत्रां में रवाना किया गया।

भाजपा का पुलिस पर हल्लाबोल, कुछ सुलगते सवाल, खरी—खरी, तेजपाल नेगी के साथ


ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments