HomeBreaking Newsपेपर लीक में लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ी एक और गिरफ्तारी, अब...

पेपर लीक में लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ी एक और गिरफ्तारी, अब तक 28वीं गिरफ्तारी

देहरादून| उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस कनेक्शन से जुड़ी एक और बड़ी गिरफ्तारी की है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ओर से यह 28वीं गिरफ्तारी है।

एसटीएफ के मुताबिक, पुख्ता सबूतों के आधार पर आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के पूर्व कर्मचारी विपिन बिहारी को उत्तर प्रदेश के सीतापुर से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ की पूछताछ में पता चला कि आरोपी विपिन वर्ष 2013 से RMS कंपनी में कार्यरत था, वो पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अभिषेक वर्मा से पेपर की फोटो कॉपी प्राप्त कर अभियुक्त दिनेश मोहन जोशी को बरेली में उपलब्ध कराता था।

यहां से पंतनगर यूनिवर्सिटी के पूर्व अधिकारी (AEO) दिनेश चंद जोशी पेपर लीक की उपलब्ध कॉपी को हल्द्वानी व आसपास के चुनिंदा छात्रों को रुपए लेकर लीक किया करता था। यही वजह रही कि UKSSSC वीपीडीओ 2021 भर्ती में कुछ छात्रों द्वारा मेरिट लिस्ट में अच्छा स्थान प्राप्त किया गया। बताया जा रहा है कि अभी उत्तर प्रदेश से कई और नकल माफिया जिनका उत्तराखंड के गिरोह से संबंध है, उनकी गिरफ्तारी अभी होने बाकी है।

अब तक 28 लोग गिरफ्तार – अभियुक्तों के नाम

1- शूरवीर सिंह चौहान
2- कुलवीर सिंह (स्वामी डेल्टा कोचिंग सेन्टर करनपुर देहरादून)
3- मनोज जोशी पीआरडी (पीआरडी पूर्व कर्मचारी UKSSSC रायपुर देहरादून)
4- गौरव नेगी
5- जयजीत दास (प्रोग्रामर, प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
6- मनोज जोशी कनिष्ठ सहायक (कनिष्ठ सहायक सितारगंज न्यायालय ऊधमसिंहनगर)
7- अभिषेक वर्मा (कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
8- दीपक चौहान (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे.न.ब. सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)
9- भावेश जगूडी (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे.न.ब. सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)
10- दीपक शर्मा
11- अमरीष कुमार (उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी ऊधमसिंहनगर में नियुक्त)
12- महेन्द्र चौहान (कनिष्ठ सहायक नैनीताल न्यायालय में)
13- हिमांशु काण्डपाल (कनिष्ठ सहायक रामनगर न्यायालय में)
14- तुशार चौहान
15- गौरव चौहान (अपर निजी सचिव, सचिवालय उत्तराखण्ड)
16- सूर्य प्रताप (अपर निजी सचिव, सचिवालय उत्तराखण्ड)
17- उत्तरकाशी में तैनात शिक्षक तनुज शर्मा निवासी रायपुर
18- उत्तरकाशी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत
19- अंकित रमोला निवासी उत्तरकाशी नौगांव
20- धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा
21- चंदन सिंह मनराल
22- जगदीश गोस्वामी पुत्र गोपाल बाबू गोस्वामी निवासी चांदी खेत पोस्ट ऑफिस गनाई थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा
23- दिनेश चंद्र जोशी पंतनगर यूनिवर्सिटी में रिटायर्ड अधिकारी A. E. O. निवासी कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी
24- केंद्रपाल पुत्र भीम सिंह निवासी टीचर कॉलोनी धामपुर उत्तर प्रदेश।
25- RIMS कंपनी का कर्मचारी प्रदीप पाल निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश
26- आरआईएमएस कंपनी लखनऊ (RIMS Company Lucknow) का मालिक राजेश चौहान
27- शशिकांत उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी, वर्तमान पता हल्द्वानी
28- विपिन बिहारी उत्तर प्रदेश सीतापुर (RMS कंपनी लखनऊ का पूर्व कर्मचारी)

ये है मामला

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्नातक स्तरीय परीक्षा गत वर्ष दिसंबर में कराई थी। इसके बाद से ही लगातार इसमें धांधली की बात सामने आ रही थी। बीती 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। तब इसकी जांच एसटीएफ को सौंपी गई। इसके बाद से ही एसटीएफ कड़ियां जोड़कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में अब तक 28 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह भी पढ़े: चार ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का मालिक हल्द्वानी से गिरफ्तार, हुई 27वीं गिरफ्तारी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments