HomeUttarakhandRudraprayagरुद्रप्रयाग जिले के 27वें जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने लिया चार्ज

रुद्रप्रयाग जिले के 27वें जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने लिया चार्ज

ADVERTISEMENTS

रुद्रप्रयाग जिले के 27वें जिलाधिकारी IAS डॉ. सौरभ गहरवार

रुद्रप्रयाग समाचार | रुद्रप्रयाग जिले के 27वें जिलाधिकारी के रूप में नव नियुक्त जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने सोमवार 3 जुलाई को कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिलाधिकारी का जनपद आगमन पर स्वागत किया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि मानसून की दृष्टिगत संवेदनशील एवं भू-स्खलन क्षेत्रों में सड़क मार्ग बाधित होने पर सड़क मार्ग को आवाजाही हेतु तत्काल खुलवाने के लिए जेसीबी मशीन सहित कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही पलायन प्रभावित गांवों में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा जिसके लिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से लें और उनका तत्काल निस्तारण करें, इसके लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही सरकार की हर महत्वकांक्षी योजना को आम जनता तक पहुंचाने के लिए धरातल पर पूरी मेहनत से काम करने का प्रयास किया जाएगा इसके लिए भी ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय मंजू राजपूत, सहायक कोषाधिकारी प्रेमचंद्र पांडेय, लेखाकार मनोज मलेठा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments