देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना एक बार फिर पुराने रंग में आता दिख रहा है। पिछले 24 घंटों के आंकड़े तो यही गवाही दे रहे हैं। दो दिन से चंपावत में एक भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया था, लेकिन आज चंपावत जिले में तीन नए मरीज मिले हैं। 24 घंटों में 257 नए रोगी प्रदेश भर में सामने आए हैं। जबकि हरिद्वार के जय मैक्सवेल हास्पिटल बहादराबाद में एक 67 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया। इस तरह धीमी रफ्तार से ही सही उत्तराखंड भी कोरोना संक्रमितों के मामले एकलखिया होने की ओर कदम बढ़ा रहा है।यही गति रही तो होली के अगले ही दिन प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या एक लाख से पार हो जाएगी। अब तक प्रदेश में कुल 95515 लोगों तक कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। इनमें 94983 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। जबकि 1709 लोगों की इस महामारी से जंग में जान भी गई है। 1484 लोग बाहर से आए थे जो बाद में लौट गए।
पिछले 24 घंटों में अल्मोड़ा में 2, चमोली में 1, चंपावत में 3, देहरादून में 126, हरिद्वार में 73, नैनीताल में 12, पौड़ी में 5, पिथौरागढ़ में 3, रुद्रप्रयाग में 3, टिहरी में 15, यूएसनगर में 10 और उत्तरकाशी में 4 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए।
- Uttarakhand
- Almora
- Bageshwar
- Breaking News
- Chamoli
- Champawat
- Covid-19
- Dehradun
- Haridwar
- Nainital
- Pauri Garhwal
- Pithoragarh
- Rudraprayag
- Tehri Garhwal
- Udham Singh Nagar
- Uttarkashi
कोरोना अपडेट: पिछले 24 घंटों में 257 लोगों में मिला कोरोना वायरस, एक ने दम भी तोड़ा, दून में महीनों बाद लगा शतक
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS








