HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : रक्तकोष में 25 लोगों ने किया रक्तदान

बागेश्वर : रक्तकोष में 25 लोगों ने किया रक्तदान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल स्थित रक्तकोष में रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, सचिव आलोक पांडे और जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमे 25 लोगो ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर एसडीआरएफ के जवानों, रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों और स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 35 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 25 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया।

रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है और यही भावना रक्तदान को सबसे महान सेवा बनाती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे भी नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दें।

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे शिविरों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने रेडक्रॉस टीम को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भविष्य में भी अस्पताल प्रशासन इस तरह के आयोजनों में हरसंभव सहयोग करेगा।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, दीपक पाठक, संजय साह जगाती, हरीश सोनी,सुनीता टम्टा, डॉ हरीश दफौटी, कन्हैया वर्मा,कमल किशोर, ललित मोहन जोशी, अंकित नगरकोटी आदि मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के समापन सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments