HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : स्वतंत्रता दिवस पर निकली 25 किमी की साइकिल रैली, बड़े...

अल्मोड़ा : स्वतंत्रता दिवस पर निकली 25 किमी की साइकिल रैली, बड़े उत्साह से शामिल हुए युवा और बच्चे, शीघ्र ही होगी भव्य साइकिल प्रतियोगिता

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आज अल्मोड़ा में युवा जन संघर्ष मंच और मंच के सहयोगी बाबा साइकिल स्टोर और X-zone Trekers द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं के एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन हुआ।

यह रैली अल्मोड़ा बाबा साइकिल से पांडे खोला से कर्बला, धारानौला से एनटीडी और एनटीडी से कसार देवी तक निकली। 20 से 25 किलोमीटर की इस साइकिल रैली में हर वर्ग के युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंच के संयोजक मनोज सिंह बिष्ट उर्फ (भय्यू) ने सभी युवाओं को संकल्प दिलाया कि हम नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि युवा जन संघर्ष मंच के संयोजक मनोज सिंह बिष्ट उर्फ भय्यू, बाबा साइकिल के मालिक गुलरेज खान और X-zone trekkers कुछ माह बाद एक भव्य साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे। जिसमें 10 से 15 साल के बच्चों के लिए और 15 वर्ष से ऊपर वालों के लिए अलग-अलग प्रतियोगितां कराई जायेंगी। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवकों को एक नई दिशा देने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना होगा। मंच के संयोजक ने सभी युवाओं से इस मंच से जुड़ने और और युवाओं के सम्मान की लड़ाई में सहयोग करने का आग्रह भी किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments