HomeBreaking Newsएम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटों में 22 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटों में 22 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

ADVERTISEMENTS

देहरादून। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में 22 लोगों की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 8 लोग स्थानीय हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि मायाकुंड, ऋषिकेश निवासी 27 वर्षीया महिला, रमोला भवन चौदहबीघा, ऋषिकेश निवासी 30 वर्षीया महिला, आईडीपीएल ऋषिकेश निवासी 28 वर्षीया महिला व एक अन्य 74 वर्षीय पुरुष, वीरभद्र मार्ग निवासी 32 वर्षीया महिला, बंगाली मंदिर मार्ग गोविंदनगर ऋषिकेश निवासी 55 वर्षीय पुरुष की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

सब्जी मंडी, ऋषिकेश निवासी 47 वर्षीय पुरुष, बापूग्राम ऋषिकेश निवासी 28 वर्षीय पुरुष की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा हेत्मपुर, हरिद्वार निवासी 56 वर्षीय पुरुष, भानियावाला, देहरादून निवासी 58 वर्षीय पुरुष, गंगा टाकिज, हरिद्वार निवासी 39 वर्षीया महिला, कनखल हरिद्वार निवासी 55 वर्षीय पुरुष, सुभाषनगर, ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 73 वर्षीया महिला, रायपुर सबत, बिजनौर यूपी निवासी 57 वर्षीय पुरुष व रायपुर सबत, नगीना बिजनौर निवासी 50 वर्षीया महिला, रायपुर सबत, बिजनौर के एक अन्य 58 वर्षीय पुरुष की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इनके अलावा रुड़की, हरिद्वार निवासी 26 वर्षीय पुरुष, द्रोण वाटिका आईटी पार्क शहस्त्रधारा रोड देहरादून निवासी 29 वर्षीया महिला, ख्वाजा कुतुब बिहारीपुर, बजारिया बरेली, यूपी निवासी 20 वर्षीय पुरुष, बरला, मुजफ्फरनगर निवासी 33 वर्षीय पुरुष, शांतिविहार राजपुर रोड, देहरादून निवासी 31 वर्षीय पुरुष, विवेक विहार, ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 44 वर्षीय पुरुष की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments