HomeBreaking Newsश्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन उत्तराखंड में छुट्टी, पढ़ें क्या-क्या रहेगा...

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन उत्तराखंड में छुट्टी, पढ़ें क्या-क्या रहेगा बंद

ADVERTISEMENTS

देहरादून | 22 जनवरी सोमवार को शुभमुहूर्त में रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे। श्रीराम जन्म भूमि में बन रहे मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। इस अवसर पर उत्तराखंड में सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान आधे दिन तक बंद रहेंगें जबकि स्कूलों में अवकाश रहेगा।

सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जारी आदेश में बताया गया, अयोध्या में दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को श्री राम जन्म भूमि परिसर में प्रभु श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन बैंक /कोषागार /उप कोषागार दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगें। उक्त के अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक संस्थायें (स्कूल एवं कॉलेज) दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को बंद रहेंगें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments