HomeBreaking Newsमहिला को जिंदा निगल गया 22 फीट लंबा अजगर, पेट काटकर निकाला...

महिला को जिंदा निगल गया 22 फीट लंबा अजगर, पेट काटकर निकाला शव

ADVERTISEMENTSAd

CNE REPORT

A female rubber plantation worker in Jambi province Indonesia was found dead after being swallowed by a 6-meters-long python snake.

एनाकोंडा को लेकर कई सुपरहिट फिल्में बन चुकी हैं। यह एक ऐसा सांप है, जिसके नाम से ही दहशत पैदा हो जाती है। इस विशालकाय सर्प द्वारा इंसानों को अपना भोजन बनाने की घटनाएं सिर्फ फिल्मी नहीं हैं, हकीकत में भी ऐसा होता है। यहां इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने मीडिया का ध्यान विशालकाय खतरनाक अजगरों की ओर आकर्षित किया है। यहां एक 22 फीट विशाल अजगर ने 54 साल की एक महिला को जिंदा ही निगल लिया। महिला को मृत अवस्था में अजगर का पेट काटकर बाहर निकाला गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जाम्बी (इंडोनेशिया) में घटी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जाम्बी के सुमात्रा द्वीप पर जाहराह नाम की एक 54 साल की महिला जंगल गई थी, लेकिन जब वह वापस नहीं आयी तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू की गई। गांव के लोगों का समूह उसकी खोजबीन जब कर रहा था तभी उनकी नजर धूप में सुस्ता रहे एक विशाल अजगर पर पड़ी। तब तक महिला को गायब हुए दो दिन बीत चुके थे। लोगों ने पाया कि अजगर का पेट काफी फूला हुआ है। जिससे भान हुआ कि जरूर इस अजगर ने किसी बड़े शिकार को निगल लिया है। जिसके बाद गांव वालों ने भाला से प्रहार कर अजगर को मार डाला। इसके बाद उसका पेट फाड़ा गया तो भीतर से गायब हुई महिला का शव बरामद हुआ।

आपको बता दें कि सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के वन्य क्षेत्र तेजी से घट रहे हैं। इंडोनेशिया में भी ऐसे ही हालात हैं। यहां पाम की खेती के लिए बड़े पैमाने पर जंगलों का इंसाना द्वारा सफाया किया जा रहा है। जिस कारण वन्य जीव और इंसान के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। कभी घने जंगलों में रहने वाले अजगर अब इंसानों के सीधे संपर्क में आने लगे हैं।

बताया गया है कि उक्त महिला रबर लाने गई थी जंगल गई थी। गांव के मुखिया एंटो के अनुसार महिला शुक्रवार को पेड़ों से रबर लेने के लिए बगीचे की ओर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। गांव वालों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ महिला का शव अजगर के पेट से बरामद कर लिया है। गांव के मुखिया ने बताया है कि इस घटना के बाद से इलाके में जबरदस्त दहशत है। लोग अब जंगल जाने से कतराने लगे हैं। इससे भी बड़ा एक अन्य अजगर वहां देखा गया है। यह अजगर तो 22 फीट का था, लेकिन दूसरा 27 फीट लंबा है। ज्ञात रहे कि साल 2018 में भी एक महिला को इसी तरह अजगर ने निगल कर मार डाला था। 2017 में भी एक अन्य युवक को अजगर ने अपना शिकार बना लिया था। ज्ञात रहे कि महिला को शिकार बनाने वाला यह अजगर जालीदार प्रजाति का है। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में यह पाए जाते हैं। इनकी लंबाई 25 फीट तक हो सकती है। एक पूर्ण वयस्क हो अजगर अन्य सांपों, कुत्तों, जंगली सूअर, हिरण और बंदरों आदि का शिकार करते हैं, लेकिन इंसान पर भी यह कभी-कभार हमला कर दिया करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments