AccidentNainitalUttarakhand
रामनगर ब्रेकिंग : ट्रैक्टर-मार्शल की भिड़ंत ट्रैक्टर के हुए 2 टुकड़े
रामनगर। हल्द्वानी मोटर मार्ग छोई पर सड़क किनारे धान की पराल उतार रहे खड़े ट्रैक्टर ट्राली पर मार्शल गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर में ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। जबकि मार्शल 50 मीटर दूर जाकर पलट गई। इस हादसे में मार्शल सवार व ट्रैक्टर के पास खड़े छोई निवासी खीम सिंह बिष्ट को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। बाद में पुलि ने आकर जाम खुलवाया।
