HomeBreaking Newsशराब पार्टी में दोस्त की हत्या कर शव तालाब में फेंका; 2...

शराब पार्टी में दोस्त की हत्या कर शव तालाब में फेंका; 2 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

लक्सर, हरिद्वार: हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। टांडा महतोली गांव में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक नितिन की हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को सुल्तानपुर क्षेत्र के पास ईंट भट्टे के समीप एक तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। लक्सर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। शव की पहचान टांडा महतोली निवासी नितिन पुत्र स्वर्गीय जातिराम के रूप में हुई, जो 14 अक्टूबर से लापता था।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

18 अक्टूबर को मृतक के भाई नवीन ने कोतवाली लक्सर में तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि उसके गांव के कंवरपाल उर्फ कल्लू, रवि और रजत ने 14 अक्टूबर को शराब पार्टी के दौरान उनके भाई नितिन के साथ झगड़ा किया और बाद में उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सीओ लक्सर नताशा सिंह के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग और सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज कुछ ही घंटों में दो आरोपियों— कंवरपाल उर्फ कल्लू और रजत—को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए गांव छोड़कर भागने की फिराक में थे।

नशे में धक्का देने से हुई मौत

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 14 अक्टूबर को तीनों दोस्त नितिन के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे की हालत में कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। झगड़े के दौरान आरोपियों ने नितिन को धक्का देकर तालाब के पास ले गए, जहां वह नीचे गिर गया। घबराकर तीनों आरोपी मौके से भाग गए।

लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर कम समय में मामले को सुलझाया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं। उन्होंने कहा कि फरार तीसरे आरोपी रवि की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी और पुलिस इस तरह के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश और आगे की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments