HomeCrimeHaldwani : सिपाही ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, 9 माह...

Haldwani : सिपाही ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, 9 माह पहले हुई थी शादी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सुपुर्द कर दिया है।

हल्द्वानी छड़ायल निवासी 30 वर्षीय उमेश चंद्र पुत्र स्व. सुरेश चंद्र वर्ष 2000 बैच का सिपाही था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग रुद्रपुर पुलिस लाइन में थी। आरटीओ पुलिस चौकी इंचार्ज रंजीत राठौर ने बताया कि उमेश 30 नवंबर से अनुपस्थित चल रहा था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

बताया कि बीते शनिवार को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। रविवार तड़के 2:30 बजे उसका भाई कमरे में गया तो उमेश ठीक था। तड़के 5 बजे उसने कमरे में जाकर देखा तो शव पंखे से लटका मिला।

सूचना पर चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : एसएसपी ने किए 27 एसआई इधर से उधर

9 माह पहले हुआ था विवाह
सिपाही उमेश का विवाह 9 माह पहले हो पहले ही हुआ था। उसकी पत्नी अपने मायके अल्मोड़ा में एक स्कूल में अध्यापिका है। पुलिस के अनुसार अप्रैल में विवाह के बाद उसने 30 नवंबर तक ड्यूटी की। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिस कारण से वह ड्यूटी पर भी नहीं जा सका। स्वजनों की ओर से उसका इलाज कराया जा रहा था।

हल्द्वानी : घास काटने गई महिला पर बाघ का हमला, महिला ने दरांती से किए कई वार और फिर…

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments