HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः मानसून सत्र के दृष्टिगत हालातों को परखने के लिए बनाई 18...

बागेश्वरः मानसून सत्र के दृष्टिगत हालातों को परखने के लिए बनाई 18 टीमें

ADVERTISEMENTS

👉 07 जुलाई तक जिला आपदा प्रबंधन को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर बागेश्वरः मानसून सत्र के दृष्टिगत हालातों को परखने के लिए जिले में 18 टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें सड़क आदि विभागों के कार्यों की जांच और मानिटरिंग करेंगे। कार्यों में विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि गठित टीम मानसून अवधि के दृष्टिगत सड़क विभाग के अधीन मोटर मार्गाे पर कुल कलमठों के सापेक्ष वर्तमान तक खोले गए कलमठ, नालियों, झाड़ी कटान, सड़क के गड्ढ़े पर विभाग की कार्रवाई, लोडर मशीनों की वास्तविक लोकेशन, आपदाग्रस्त सड़कों की स्थिति, मशीनों की संख्या, वाहन चालक का मोबाइल नंबर, वैकल्पिक मोबाइल नंबर आदि का सत्यापन करेंगी।

लोडर मशीनों पर जीपीएस सिस्टम की भी जांच होगी। क्रियाशीलता का भौतिक सत्यापन फोटोग्राफ सहित निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करेगी। विद्युत लाइनों की लांपिंग की आवश्यकता व क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों की जांच भी करेगी। उन्होंने गठित टीम में नामित अधिकारी, अभियंता को निर्धारित कार्यों का अनुपालन करते हुए प्रारूप रिपोर्ट 07 जुलाई तक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विलंब होने पर इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments