HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज: 16 वर्षीय किशोर की सर्पदंश से हालत गंभीर, महंगे इलाज...

मोटाहल्दू न्यूज: 16 वर्षीय किशोर की सर्पदंश से हालत गंभीर, महंगे इलाज के लिए आपसे है मदद की उम्मीद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मोटाहल्दू। बेरीपड़ाव में एक किशोर को रसेल वाइपर सांप ने काट लिया। उसे गंभीर हालत में एसटीएच हल्द्वानी से बिलासपुर के रिफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बेरीपड़ाव के दुर्गापालपुर गांव निवासी स्व. श्याम सिंह बिष्ट के 16 वर्षीय पुत्र दीपक सिंह बिष्ट उर्फ धपोला 9 फरवरी को घर के पास रसेल वाइपर नामक अति जहरीले सांप ने काट लिया। दीपक को तुरंत एसटीएच हल्द्वानी ले जाया गया लेकिन यहां आईसीयू में काफी उपचार के बाद भी जब उसकी हालत नहीं सुधरी तो उसे आज सुबह बिलासपुर के संर्पदंश स्पेशल चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया गया है। दीपक के घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि उसका महंगा इलाज किया जा सके। घर में केवल अकेली मां ही है। दीपक के परिजनों ने उसके इलाज के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाई है। यदि आप इस बालक की मदद करना चाहते हैं तो हमारे संवाददाता विक्की पाठक से 8410464584 पर संपर्क कर सकते हैं।

पीरूल से दहकेंगी सेंचुरी की भट्टी, ग्रामीणों की होगी कमाई

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments