HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: 16 वर्षीय लड़की ने गटका जहर, मौत

Bageshwar Breaking: 16 वर्षीय लड़की ने गटका जहर, मौत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
एक 16 वर्षीय लड़की ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्वजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

चिंड़ग क्षेत्र निवासी चांदनी ने शनिवार की सुबह घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। वह उल्टी करने लगी और बेहोश हो गई। स्वजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे बचाने का अथक प्रयास किया। लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। इधर, घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments