सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जनपद में आज बुधवार को 16 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मिली जानकारी के मुताबिक ताड़ीखेत में 06, सल्ट 03, हवालबाग 03, स्याल्दे, चौखुटिया और भिकियासैंण से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक नैनीताल जनपद से यहां आया व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। आज की तारीख तक कोरोना का जनपद में आंकड़ा 1852 पहुंच चुका है। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालों में हर आयु वर्ग के लोग हैं। यदि किसी को अन्य गम्भीर बीमारी न हो तो ठीक होने वालों की अच्छी—खासी तादात है। इसके बावजूद कोरोना संक्रमण का खतरा यहां पूरी तरह टला नही है। जनपद में युवाओं की भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौते हुए हैं। अतएव सावधान रहने की अब भी उतनी ही आवश्यकता है, जितनी पूर्व में थी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।