HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: 15 वर्षीय किशोरी ने पेड़ पर लगाई फांसी, मौत

Bageshwar Breaking: 15 वर्षीय किशोरी ने पेड़ पर लगाई फांसी, मौत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत हड़बाड़ के बच्चीगांव निवासी एक किशोरी ने घर के बाहर पेड़ पर लटकर फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। यहां पुलिस की निगरानी में उसका पीएम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

राजस्व उप निरीक्षक कमल उपाध्याय ने बताया कि हड़बड़ के बच्चीगांव निवासी 15 साल की कविता अपने घर के बारह ही पेड़ पर लटकी मिली। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना उन्हें दी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसका पीएम किया और शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। किसी ने भी इस मामले में कोई तहरीर नहीं सौंपी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments