HomeUttarakhandAlmoraभव्यता के साथ मनाई जायेगी रामकृष्ण मिशन की 125 वीं वर्षगांठ

भव्यता के साथ मनाई जायेगी रामकृष्ण मिशन की 125 वीं वर्षगांठ

ADVERTISEMENTS

📌 रामकृष्ण कुटीर द्वारा माह भर चलेंगे कार्यक्रम, देश भर से जुटेंगे साधु

CNE REPORTER, ALMORA. रामकृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा स्वामी विवेकानंद की शिकागो से वापसी की और रामकृष्ण मिशन के स्थापना की 125 वीं वर्षगांठ भव्यता के साथ मनायेगा। इस हेतु एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस दौरान देश भर से साधुओं और भक्तों के जुटने की उम्मीद है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

रामकृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद ने प्रेस वार्ता में कहा कि स्वामी विवेकानंद का अल्मोड़ा के प्रति प्रेम जग जाहिर है। स्वामी जी ने 1890 से 1898 के बीच 03 बार अल्मोड़ा का दौरा किया। उनके जीवन के कई उल्लेखनीय और ऐतिहासिक क्षण, जो मानव जाति के लिए महान प्रेरणा हैं, अल्मोड़ा से जुड़े हैं।

इस उत्सव के अंतर्गत पूरे महीने विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सेमिनार, आध्यात्मिक ग्रंथों पर कक्षाएं, आध्यात्मिक शिविर, स्कूल स्तर की प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने उत्तराखंड में स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों से धन्य स्थानों का एक पर्यटन सर्किट विकसित किया है। उन्होंने बताया कि महीने भर के कार्यक्रम के दौरान काकड़ीघाट, अल्मोड़ा, कसारदेवी, मोरनौला, मायावती, टनकपुर, हरिद्वार, ऋषिकेश, किशनपुर और देहरादून का भ्रमण करते हुए उक्त सर्किट की परिक्रमा भी की जायेगी। पूरे भारत से लगभग 75 साधुओं और 100 से अधिक भक्तों के उत्सव के दौरान भाग लेने की उम्मीद है। प्रेस वार्ता में सचिव स्वमी आत्म श्रद्धानंद, एसएसजे परिसर से डॉ. चंद्रप्रकाश फुलोरिया, प्रो. हामिद आदि गणमान्य जन भी मौजूद रहे।

यहां देखिए, संपूर्ण कार्यक्रम की सूची —

पेंशनरों के लिए खुशखबरी, पढ़िये खबर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments