सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में पुलिस ने एक अल्टो कार से 10 पेटियों में से 120 बोतल देशी मसालेदार अवैध शराब पकड़ी है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
ADVERTISEMENTS
लमगड़ा थानांतर्गत पुलिस ने चैकिंग के दौरान अल्टो कार संख्या यूके 01 टीए 3615 में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 10 पेटियों में 120 बोतल देशी मसालेदार अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पूरन सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम डोल, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह ने बताया कि वाहन में सवार व्यक्ति अवैध शराब को शहरफाटक से लमगड़ा की तरफ अधिक कीमत में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस टीम में चैकी प्रभारी मोरनौला संजय जोशी व आरक्षी विजय चंद्र शामिल रहे।