HomeBreaking Newsनैनीताल ब्रेकिंग : विद्यालय में प्राचार्य सहित 11 की रिपोर्ट आई कोरोना...

नैनीताल ब्रेकिंग : विद्यालय में प्राचार्य सहित 11 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

ADVERTISEMENTSAd

— अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट —

कोराना एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। यहां आवासीय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट, सुयालबाड़ी, नैनीताल में प्राचार्य के अलावा 10 छात्र—छात्राओं की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय में रह रहे छात्र—छात्राओं का स्वास्थ्य खराब होने पर जांच की गई। कोविड जांच में गत दिवस प्राचार्य व छात्र—छात्राओं सहित 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं आज बृहस्पतिवार को 03 अन्य छात्र—छात्राओं की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से त्वरित रूप से सभी कोविड पॉजिटिव छात्र—छात्राओं को होम आइसोलेटेड कर दिया गया है। वहीं विद्यालय में रह रहे 496 छात्र—छात्राओं के सेंपल लिये गये हैं। मामले की कोविड 19 सैंपलिंग व रिजल्ट के नोडल अधिकारी गिरीश चंद्र पांडे व आवासीय विद्यालय के विश्वस्त सूत्रों ने पुष्टि की है।

ज्ञात रहे कि उत्तराखंड में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, जिनमें नैनीताल जनपद भी अछूता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन द्वारा लगातार आम जनता से सावधानी बरतने का आग्रह किया जा रहा है। इसके बावजूद आम जन अब कोरोना से बचाव के लिए कोविड गाइड लाइंस का सही से अनुपालन नहीं कर रहे हैं। जिससे कभी भी प्रदेश में हालात फिर बिगड़ सकते हैं। इधर खैरना इंटर कालेज में अध्यनरत 12 साल के छात्र की रिपोर्ट भी आज कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उसके संपर्क में रहने वाले विद्यार्थियों, परिजनों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments