HomeCovid-19देश में कोरोना से 11 मरीजों की मौत, 1912 नए मामले

देश में कोरोना से 11 मरीजों की मौत, 1912 नए मामले

नई दिल्ली | देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 11 मरीजों की मौत हुई है और सक्रिय मामले 1,912 बढ़कर 23 हजार से अधिक हो गये हैं।

ADVERTISEMENTSAd

इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 1,979 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 220 करोड़ 66 लाख 16 हजार 373 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामलों में वृद्धि के साथ इनकी संख्या बढ़कर 23,091 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,33,719 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या 11 बढ़कर 5,30,916 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 2,508 बढ़कर 4,41,79,712 पर पहुंच गया है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 596 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, दिल्ली में 304, महाराष्ट्र में 260, हिमाचल प्रदेश में 114, उत्तर प्रदेश में 97, तमिलनाडु में 93, गोवा में 82, हरियाणा में 78, ओडिशा में 47, कर्नाटक में 39, उत्तराखंड में 38, छत्तीसगढ़ में 35, पश्चिम बंगाल में 30, पंजाब में 27, मध्य प्रदेश में 25, चंडीगढ़ में 22, केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में 21, आन्ध्र प्रदेश में 11, गुजरात में छह, झारखंड में चार, बिहार और मणिपुर में दो-दो सक्रिय मामले बढ़े हैं तथा महाराष्ट्र में चार जबकि छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुड्डुचेरी और राजस्थान में क्रमशः एक-एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments