HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: तहबाजारी में सौ फीसदी बढ़ोत्तरी से उबाल

Bageshwar Breaking: तहबाजारी में सौ फीसदी बढ़ोत्तरी से उबाल

— विरोध में ज्ञापन सौंपा, निर्णय को व्यापारियों के साथ बताया अन्याय
— चेतावनी, वृद्धि वापस नहीं ली तो पालिका के खिलाफ होगी लड़ाई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नगर व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा तहबाजारी शुल्क में बढ़ोतरी का विरोध करना शुरू कर दिया है। व्यापार संघ पदाधिकारियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बागेश्वर नगर में तह बाजारी में 100 प्रतिशत की वृद्धि का विरोध किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा तहबाजारी में मूल्यों में 100 प्रतिशत वृद्धि की गई, जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना की मार से पहले ही व्यापारी जैसे—तैसे उभरने की कोशिश में लगे हैं, दूसरी तरफ नगर पालिका ने 100 प्रतिशत तहबाजारी में वृद्धि करके व्यापारियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ न्याय करते हुए नगरपालिक को अपना ये फैसला वापस लेना चाहिए अन्यथा व्यापार संघ बागेश्वर न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य होगा।

बलवंत सिंह नेगी जिलाध्यक्ष व्यापार संघ ने कहा कि जल्द ही व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया, तो जल्द ही व्यापार संघ नगर पालिका के खिलाफ आरपार की लड़ाई करने के लिए मजबूर होगा। इस दौरान अनिल कार्की जिला महामंत्री, हेम जोशी उपाध्यक्ष, इंदु चौधरी उपाध्यक्ष, पुष्कर किरमोलिया सचिव, राहुल साह सह सचिव, जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष मौजूद थे।

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments