HomeUttarakhandAlmoraकप्तान ने सराहनीय कार्य करने वालों की थपथपाई पीठ, यह हुए सम्मानित

कप्तान ने सराहनीय कार्य करने वालों की थपथपाई पीठ, यह हुए सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd

एसएपी राय ने ली मासिक अपराध गोष्ठी, दिये जरूरी निर्देश

पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा के अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं का भी मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले 12 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय द्वारा पुलिस लाइन अल्मोड़ा के सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थानाध्यक्षों, शाखा प्रभारियों व अन्य अधिकारी, कर्मचारी गणों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर SSP ALMORA द्वारा 2021 शिक्षा सत्र के 10वीं व 12वीं CBSE/ICSC/UK Board परीक्षा में सर्वोच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण करने पर अल्मोड़ा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चों को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त छात्रवृत्ति की धनराशि का वितरण कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

इन मेधावी छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति –

  1. हिमेश कुमार टम्टा पुत्र कानि. प्रेम कुमार
  2. मिनाक्षी प्रसाद पुत्री अनुचर देवेन्द्र प्रसाद
  3. राघवी राणा पुत्री एलएफएम राजकुंवर सिंह
  4. राहुल सिंह पुत्र एएसआई पीटी हरीश चन्द्र धपवाल
  5. योगेन्द्र नेगी पुत्र कानि. आनन्द सिंह नेगी

कहा, ”कान्सटेबलरी है, पुलिस विभाग की जान”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा प्रत्येक थानों, शाखाओं से आये सभी कर्मचारियों से उनकी समस्यायें पूछी। 02 कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्या का त्वरित निवारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कान्सटेबलरी पुलिस विभाग की जान है। किसी भी कर्मचारी की समस्या का समाधान यदि थाना स्तर पर होता है, तो वे सीधे उनके नंबर पर कॉल या व्हाटसएप के माध्यम से समस्या से अवगत करा सकते हैं।

सिविल जज ने दी जरूरी जानकारी

इसके अतिरिक्त सभी प्रभारियों से कहा कि आप अपने अधीनस्थों के ड्यूटी के अतिरिक्त उनके दुख-सुख के साथी बनें। थाने में अधीनस्थों की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये। गोष्ठी में रविशंकर मिश्रा, सिविल जज सिनियर डिविजन/सचिव जिला विधिक प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2022 के बारे में गोष्ठी में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारीगणों को विस्तृत जानकारी दी गई तथा रोड एक्सीडेन्ट के उपरान्त की जाने वाली कार्यवाही एवं पीड़ित व्यक्ति को जल्द से जल्द प्रतिकर दिलाने में सहायता के संबंध में नये प्राविधानों के बारे में भी बताया गया।

भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों के परिजनों की करें काउंसलिंग

एसएसपी ने प्रभावी अपराध नियंत्रण सहित पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत जनपद स्तर पर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में “ऑपरेशन मुक्ति’’ भिक्षा नहीं, शिक्षा दें, को सफल बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि जनपद में ऐसे बच्चों का चिन्हिकरण करें, जो भिक्षा मांगते है, उनकी व उनके परिजनों की काउंसलिंग कर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जाय, जिससे अभियान को सार्थक बनाया जा सके।

एसएसपी ने यह दिशा-निर्देश किये जारी

सभी थाना प्रभारियों को बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले, ओवरलोड, ओवर स्पीड एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही के भी निर्दश दिये गये। सड़क दुर्घटना के उपरांत त्वरित कार्यवाही कर पीड़ित को जल्द से जल्द प्रतिकर दिलाने में मदद करने के दिये निर्देश दिये। युवाओं को नशे से बचाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने व लोगों को नशे के विरुद्ध जागरुक करने के निर्देश दिये गये। थानों में लंबित विवेचनाओं, अभियोगों, शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं सम्मन, वारंट, नोटिस का समय पर निस्तारण किये जाने, अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। महिला सम्बन्धित अपराधों, साइबर अपराधों के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों में सभी आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किये जाने एवं संबंधित प्रकरण प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

पुलिस विभाग के यह कार्मिक हुए सम्मानित –

एसएसपी अल्मोड़ा ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 कर्मियों को उनके कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित हुए कार्मिकों में यह शामिल रहे –

  1. उनि मोहित कुमार, पुलिस लाईन अल्मोड़ा
  2. कानि. श्रवण कुमार सैनी, थाना सोमेश्वर
  3. दीपक कुमार, थाना चौखुटिया
  4. रजनीश वर्मा, थाना चौखुटिया
  5. विरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसओजी अल्मोड़ा
  6. बलवन्त प्रसाद, साइबर सैल अल्मोड़ा
  7. HCP प्रताप सिंह मेहरा, डायल 112 दन्या
  8. कानि. अनिल कुमार, थाना दन्या
  9. कविन्द्र सिंह, मीडिया सैल
  10. हेड कानि. प्रशिक्षु दीपक कुमार, भर्ती सैल
  11. कानि. विनोद कुंवर, यातायात सैल
  12. सुनील कुमार, यातायात सैल

गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत तपेश कुमार चंद, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री ओशीन जोशी, पुलिस उपाधीक्षक संचार राजीव कुमार टम्टा, निरीक्षक अभिसूचना इकाई सुरेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली अल्मोड़ा, प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत, थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक सहित जनपद के सभी थाना एवं शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments