HomeBreaking Newsशहर में तीन सराफा कारोबारियों से मांगी 1.30 करोड़ की रंगदारी, हड़कंप

शहर में तीन सराफा कारोबारियों से मांगी 1.30 करोड़ की रंगदारी, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

⏩ गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बरार के नाम पर आये सेटेलाइट फोन

सीएनई रिपोर्टर

गत दिवस काशीपुर में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बरार के नाम पर तीन बड़े सराफा कारोबारियों को फोन कर एक करोड़ से अधिक की रंगदारी मांगी गई है। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है।

दरअसल, यह सेटेलाइट फोन पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा के भाई पुरुषोत्तम वर्मा (श्री गुरु ज्वैलर्स), आनंद ज्वैलर्स के स्वामी विवेक वर्मा और अशोक ज्वैलर्स के स्वामी गौरव अग्रवाल को अलग-अलग समय पर धमकी भरे फोन आये और उनसे तगड़ी रंगदारी मांगी गई। रकम बैंक खाते में जमा नहीं किये जाने पर ज्वैलर्स को जान से मारने की धमकी दी गई है।

बताया जा रहा है कि सबसे पहले मंगलवार शाम 4 बजकर 40 मिनट पर पुरुषोत्तम वर्मा को सेटेलाइट फोन से कॉल आई। कॉलर ने खुद को गोल्डी बरार गिरोह से जुड़ा हुआ बताते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने रुपये की डिमांड करते हुए कहा कि वह शाम तक खाते का नंबर भेज रहा है। खाते में रकम डाल दो अन्यथा इसका बुरा अंजाम भुगतना होगा। इसके बाद शाम 4:52 बजे मुख्य बाजार के आनंद ज्वैलर्स के स्वामी विवेक वर्मा को भी सेटेलाइट फोन से कॉल आई। कॉलर ने उन्हें 30 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा। कॉलर ने अपना नाम लॉरेंस विश्नोई बताया और कहा कि वह पंजाब जेल से बोल रहा है। यह भी कहा कि काशीपुर में गोली चल जायेगी। यदि जान प्यारी है तो 30 लाख का इंतजाम शाम तक कर लेना। सराफ ने जब यह कहा कि वह तो रुद्रपुर रहता है और कपड़े की दुकान पर काम करता है। इस पर कॉलर ने उसके साथ अभद्रता करते हुए कहा कि वह उसके बारे में सब जानता है, इसलिए वह झूठ बोलने की कोशिश नहीं करे।

इसके बाद शाम 5 बजकर 07 मिनट पर इसी नंबर से मेन बाजार निवासी अशोक ज्वैलर्स के स्वामी गौरव अग्रवाल को भी सेटेलाइट कॉल आई। उसने भी 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। कॉलर ने बताया कि वह पंजाब की मोगा जेल से बोल रहा है। इधर घटना के बाद तमाम व्यापारी कोतवाली पहुंचे और एसपी चंद्रमोहन सिंह सुरक्षा की गुहार लगाई। जिस पर एसपी ने तीनों व्यापारियों को सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।

बता दें कि व्यापारी नेता दीपक वर्मा पर आज से चार साल पहले भी कातिलाना हमला हो चुका है। उन्हें नवंबर 2017 में रंगदारी के लिए धमकी मिली थी और 12 जुलाई 2018 को रात करीब आठ बजे जब वह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे तो इसी दौरान अज्ञात बदमाशों द्वारा उन पर फायर भी किया गया था। इस मामले का भी आज तक खुलासा नहीं हो सका है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments