सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अनलॉक की प्रक्रिया के बीच भी कोविड—19 से जंग लगातार जारी है। यह संतोष की बात है कि जनपद में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ गिर रहा है, लेकिन इसके बावजूद यह वक्त बेपरवाह बनने का नही है। कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला अब भी जारी है। आज जनपद में मात्र 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। आज मिले कोरोना पॉजिटिवों में ताड़ीखेत से 02, चौखुटिया से 01 तथा हवालबाग से 04 शामिल हैं। नगर क्षेत्र में मिले कोरोना पॉजिटिवों में ग्राम पिल्खा के अलावा अधिशासी अभियंता लोनिवि भी शामिल हैं। आपको बता दें कि अब तक अल्मोड़ा में कुल 1576 कोरोना के केस दर्ज किये गये हैं, जिनमें से 1440 स्वस्थ हो गये हैं, जबकि 131 एक्टिव केस आज की तारीख में हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।