HomeUttarakhandBageshwarउत्कृष्ट प्रदर्शन: बागेश्वर के 06 बच्चे हजारों रुपये के नगद इनाम से...

उत्कृष्ट प्रदर्शन: बागेश्वर के 06 बच्चे हजारों रुपये के नगद इनाम से सम्मानित

ADVERTISEMENTS

✍️ राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वाण्डो खेल में झटके गोल्ड व ब्रांज मेडल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो खेल में मेडल विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गोल्ड मेडल जीतने वाले को 30 हजार तथा ब्रांज विजेता को दस-दस हजार की धनराशि दी गई। इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

ताइक्वांडो संघ उपसचिव ललित नेगी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने जिले की गोल्ड जीतने वाली लता कोरंगा, भूमिका व डाली फर्स्वाण को तीस—तीस हजार और ब्रॉज़ मेडल जीतने पर अलीशा, बबलू खेतवाल व प्रियांशु चन्याल को दस-दस हजार की धनराशि दी गई।

इस उपलब्धि पर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष शेखर त्रिपाठी, अनिल कार्की, दरवान सिह परिहार, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक कपकोट सुरेश गडि़या, बागेश्वर पार्वती दास, डीएम आशीष भटगांई, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सौन , द्रोणाचार्य अवार्डी व राज्य संघ के महासचिव कमलेश तिवारी, क्रीडा अधिकारी गुंजन बाला, ताइक्वांडो कोच किरन नेगी, गजेंद्र परिहार, महेन्द्र परिहार आदि ने खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments