HomeUttarakhandAlmoraBreaking: अल्मोड़ा जिले में 06 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान छोड़ा, अब 06...

Breaking: अल्मोड़ा जिले में 06 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान छोड़ा, अब 06 रण क्षेत्रों में लड़ेंगे 50 राजनैतिक योद्धा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की प्रक्रियाओं के चलते आज नामांकन वापसी का दिन था। रिटर्निंग ऑफिसरों ने अल्मोड़ा जनपद की सभी 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की नाम वापसी की प्रक्रिया सम्पन्न कराई। इस प्रक्रिया में जिले में 06 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिये। जिनमेंं दो डमी प्रत्याशी हैं, तो 04 निर्दलीय हैं।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए अल्मोड़ा जनपद की सभी 06 विधानसभाओं से जांच के उपरांत कुल 56 प्रत्याशी थे। जांच में विधानसभा सल्ट से आम आदमी पार्टी के डमी प्रत्याशी पुष्पा बिष्ट के प्रपत्र अपूर्ण पाये जाने से उनका नामांकन रद्द हो गया था। आज सोमवार को चली नाम वापसी की प्रक्रिया में 56 प्रत्याशियों में से 06 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिये। इनमें अल्मोड़ा से आम आदमी पार्टी के वैकल्पिक प्रत्याशी मनोज गुप्ता, सोमेश्वर से आम आदमी पार्टी के वैकल्पिक प्रत्याशी खीमपाल, विधानसभा द्वाराहाट से निर्दलीय कैलाश चन्द्र एवं निर्दलीय संजय सिंह भण्डारी, रानीखेत से निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नैनवाल व जागेश्वर से निर्दलीय प्रत्याशी विमला पाण्डे शामिल हैं।

विधानसभा सल्ट से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। अब जिले की सभी 06 विधानसभाओं से कुल मिलाकर 50 प्रत्याशी मैदान हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments