HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: इस वर्षाकाल में 06.51 लाख पौधे रोपे जाएंगे

बागेश्वर: इस वर्षाकाल में 06.51 लाख पौधे रोपे जाएंगे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हरेला पर्व में 10 हजार पौधे रोपण का लक्ष्य, तैयारी शुरू

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले में आगामी हरेला पर्व पर वृहद पौधारोपण की तैयारी शुरू हो गई है। इस दिन लगभग 10 हजार पौधों के रोपण करने की ठानी है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आहूत हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि हरेले पर्व पर मुख्य पौध रोपण कार्यक्रम प्रात: 11 बजे जौलकांडे क्रू-स्टेशन परिसर में आयोजित होगा और इसमें अधिकारी व जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा भी कई जगहों पौधारोपण कार्यक्रम होंगे।

जनपद में वर्षाकाल में 6 लाख, 51 हजार का पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें सभी विभागों द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए पौधारोपण किया जायेगा। जलधारों, जलस्रोतों के साथ ही गरूड गंगा नदी, भागीरथी नाले व पालनकोट नाले के कैचमेंंट एरिया में वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा। पौधे वन विभाग द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराये जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्तर से जनप्रतिनिधियों, जनता व लाभार्थियों को साथ लेकर वर्षाकाल में पौधारोपण कराना सुनिश्चित करेंगे, तथा उसकी रिपोर्टिंग प्रभागीय वनाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को करना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ गीतांजलि बंगारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ कमल पंत, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत, अधि0अभि0 सिंचार्इ केके जोशी, पान सिंह बिष्ट, विमल सुंठा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, परियोजना अधिकारी उरेडा मयंक नौटियाल, जिला अर्थ एवं संख्यााधिकारी दिनेश रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments