HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : तेज रफ्तार कार की टक्कर में 05 राहगीर घायल

उत्तराखंड ब्रेकिंग : तेज रफ्तार कार की टक्कर में 05 राहगीर घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत व्यस्त सड़क मार्ग पर हिट एंड रन का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक उच्चाधिकारी की तेज रफ्तार कार ने 05 राहगीरों को टक्कर मार दी। उसके वह कार भगा ले गये। पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के सहस्त्रधारा मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने 4 होमगार्ड व एक महिला को टक्कर मार घायल कर दिया और कार सवार कार भगा ले गया। इस दुर्घटना में सभी पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि आज मंगलवार सुबह इस कार को विकास अधिकारी संदीप सुमन चला रहे थे, जो कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल पानी में तैनात हैं। चुनाव ड्यूटी से लौटते वक्त राम राय स्कूल के समीप उन्होंने राहगीरों को टक्कर मार दी। कार की चपेट में आये लोगों में चार होमगार्ड हैं, रंजीत मीणा, रघुवीर मंडल, भंवर सिंह मीणा और राम खिलाड़ी मीणा। यह सभी राजस्थान के रहने वाले हैं।

कार ने एक महिला नौरती (35 साल) पत्नी बबलू निवासी ब्राह्मणवाला खाला को भी टक्कर मारी है। पुलिस द्वारा सभी घायलों को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों के हाथ—पांव में फ्रेक्चर बताये जा रहे हैं। थाना रायपुर प्रभारी अमरजीत ने बताया कि घटना के बाद कार चालक संदीप सुमन कार भगा ले गये, जिन्हें पकड़ लिया गया है। पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। हादसे का कारण कार चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments