मंत्री रेखा आर्या पर पति गिरधारी लाल साहू के सनसनीखेज आरोपों से गरमाई सियासत, कपकोट में फूंका पुतला

0
मंत्री रेखा आर्या पर पति गिरधारी लाल साहू के सनसनीखेज आरोपों से गरमाई सियासत, कपकोट में फूंका पुतला
मंत्री रेखा आर्या पर पति गिरधारी लाल साहू के सनसनीखेज आरोपों से गरमाई सियासत, कपकोट में फूंका पुतला

200 करोड़ रुपये से अधिक की कथित संपत्ति का मामला उठा, NSUI ने निष्पक्ष जांच की मांग की

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर उनके पति गिरधारी लाल साहू की ओर से 200 करोड़ रुपये से अधिक की कथित संपत्ति को लेकर लगाए गए सनसनीखेज आरोपों ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। इस प्रकरण को लेकर राजनीतिक विरोध भी तेज होने लगा है। बागेश्वर जिले के कपकोट में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।


ADVERTISEMENTS

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गढ़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कपकोट-भराड़ी-मुनस्यारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कपकोट पुल के समीप एकत्र होकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपों को गंभीर बताते हुए मामले की पारदर्शी जांच कराने और सच्चाई जनता के सामने लाने की मांग की।

इस दौरान कमलेश गढ़िया ने कहा कि मंत्री रेखा आर्या पर उनके पति गिरधारी लाल साहू द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। 200 करोड़ रुपये से अधिक की कथित संपत्ति से जुड़ा यह मामला केवल पारिवारिक विवाद या राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सके।

गढ़िया ने मांग की कि मंत्री रेखा आर्या इन आरोपों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें और संबंधित प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि गंभीर आरोपों के बीच तथ्यों को सामने लाना जरूरी है, जिससे जनता के बीच किसी तरह का भ्रम न रहे।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गिरधारी लाल साहू को ‘जीजू’ कहकर संबोधित करते हुए भी नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रेम दानू, कमलेश कपकोटी, हरीश गढ़िया, सागर तिरुवा, सुमित और जीतू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS