HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: नौ जिला पंचायत सदस्य अपनी मांग पर अड़े, बोले—लड़ाई को...

Bageshwar News: नौ जिला पंचायत सदस्य अपनी मांग पर अड़े, बोले—लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाएंगे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला पंचायत के नौ सदस्य शनिवार को जिला पंचायत परिसर में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ धरना दिया।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के बाद ही वह आंदोलन से उठेंगे। उन्होंने निर्णय लिया कि अब आंदोलन तेज किया जाएगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष आंदोलन की वजह से कार्यालय में बैठ तो नहीं रही हैं, लेकिन आंदोलनकारियों से वार्ता करने के बजाय उन पर उल्टा आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि आंदोलन रत सदस्य उनसे गलत काम करवाने का दबाव बना रही है, जबकि सदस्य जिला पंचायत में हुई वित्तीय अनियमितता की जांच को लेकर खुद धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष को खुली चुनोती देते हुए कहा कि अगर सदस्य उनसे गलत काम करवाने के लिए दबाव डाल रहे हैं, तो वह उन बिन्दुओं पर श्वेत पत्र जारी करे। साथ ही आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन पर जिला पंचायत की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नही किये जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की है। जिपं में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आंखें मूंद दी गई हैं। विकास कार्यों के लिए आए धन का समान वितरण नहीं हो रहा है।

सत्ता की हनक के कारण अध्यक्ष मनमानी पर उतर आए हैं।कहा कि सदन में सदस्यों ने जो प्रस्ताव पास किया, उस पर अमल होना चाहिए। बजट आवंट में सभी को बराबर धन आवंटन होना चाहिए। जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती वे चुप नहीं बैठेंगे।

उन्होंने कहा कि आन्दोलनरत सदस्य प्रशासन की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। जांच रिपोर्ट आने के पर उसका अध्ययन कर रिपोर्ट की विधिक राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन विन्दुओ पर उन्होंने जांच की मांग की है। प्रशासन की जांच से संतुष्ट नहीं हुए तो उसकी विधिक राय लेने के बाद न्यायालय की शरण लेंगे। इस मौके पर हरीश ऐठानी, वंदना ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, गोपा धपोला, पूजा आर्या, इंद्रा परिहार, रेखा देवी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments